फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूली बच्चों को ढोने वाले निजी वाहनों पर होगी कार्रवाई

Thu, 10 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्राइवेट वाहनों से स्कूली बच्चों को विद्यालय ले जाने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की तरफ से गठित संयुक्त टीम ने अब ऐसे वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्कूल खुलने के बाद से जिले में अलग-अलग कार्रवाई कर अब तक 38 वाहनों को चालान किया है। इसमें से ई-रिक्शा, वैन, मैजिक और बोलेरो शामिल हैं। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। पडरौना, कसया, हाटा, खड्डा, तमकुहीराज समेत जिले के अधिकांश बड़े चौक चौराहों पर संचालित प्राइवेट विद्यालय संचालक उनके वहां नामांकित छात्रों को उनके घर से लाने के लिए प्राइवेट वाहन जैसे ई-रिक्शा, टैंपो, बोलेरो, मैजिक आदि प्राइवेट वाहनों का प्रयोग करते हैं।
इनमें सुरक्षा मानकों को ख्याल नहीं रखा गया है। शासन के निर्देश पर सक्रिय हुआ परिवहन विभाग और यातायात पुलिस टीम गठित कर जिले के अलग-अलग स्थानों पर छात्रों को स्कूल पहुंचाने में प्रयोग हो रहे गैर स्कूली वाहनों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। आरटीओ न साफ किया है कि किसी भी हालत में गैर पंजीकृत वाहनों से छात्रों को नहीं ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें