फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 352 गर्भवतियों की जांची गई सेहत, 12 उच्च जोखिम प्रसव के लिए चिह्नित

Thu, 10 Jul 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों की सेहत की जांच की गई। इसमें दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 352 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें 14 उच्च जोखिम प्रसव के मामले पाए गए।
विज्ञापन

58 गर्भवतियों को अल्ट्रसाउंड जांच के लिए चिह्नित किया गया। डॉक्टरों ने सेहतमंद रहने के लिए जरूरी सलाह दी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के अधीक्षक डॉ. एसबी कुश्वाहा ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू मिश्रा की ओर से कुल 142 गर्भवतियों की सेहत की जांच की गई है।
इसमें 12 उच्च जोखिम प्रसव की गर्भवतियां शामिल रहीं। इसके अलावा 21 गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए चिह्नित किया गया। उन्होंने कहा कि गर्भ के समय महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो जाती है। इससे मां और बच्चे को परेशानी हो सकती है। किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें