फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिनिस्टर एमपी, एमएलए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित हुए कुशीनगर सांसद

Thu, 12 Mar 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दिल्ली में सम्मानित होते कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पडरौना। प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के आइकान फिल्म आर्गेनाइजेशन की तरफ से तीसरा मिनिस्टर एमपी, एमएलए गोल्ड अवार्ड 2026 से कुशीनगर सांसद को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सेवा, जनहित कार्यों और क्षेत्र के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। उन्हें चार राज्यों के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी द्वारा यह सम्मानित किया है।
विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को आयोजित समारोह के दौरान यह अवार्ड प्रदान करते हुए पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने सांसद विजय कुमार दुबे के कार्यों की सराहना की। सम्मान प्राप्त करने के बाद सांसद ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं बल्कि कुशीनगर की जनता का सम्मान है, जिनके सहयोग और विश्वास से उन्हें लगातार जनसेवा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को गति मिली है। आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। सांसद के इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संस्था के निदेशक कल्याणजी जाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें