फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीएम कुशीनगर की अपील, जन सहयोग से हिरण्यवती नदी की सफाई को बनाएं जनांदोलन, MLA संग किया श्रमदान

Wed, 15 Oct 2025 05:17 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

विशिष्ट अतिथि विधायक पडरौना मनीष कुमार जायसवाल, विधायक हाटा मोहन वर्मा और विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड ने नदियों, नालों और पोखरों में निर्मल जल प्रवाहित रखने के लिए जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जनपद के जलाशयों को संरक्षित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
हिरण्यवती नदी का पूजनकर सफाई अभियान शुरू करते डीएम व विधायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के बिंदवलिया पुल के पास बुधवार को हिरण्यवती नदी को स्वच्छ रखने हेतु महा सफाई अभियान का शुभारंभ डीएम महेंद्र सिंह तंवर, विधायक पीएन.पाठक और नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने पूजन कर किया। तत्पश्चात सभी अतिथि नदी में उतरकर सफाई कार्य में सम्मिलित हुए और लोगों से नदियों की पवित्रता बनाए रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक कुशीनगर पीएन पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की पर्यावरण संरक्षण की सोच को साकार करने हेतु पौराणिक नदियों का उद्धार एक भागीरथ प्रयास है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पुण्य का कार्य है, जिसमें समाज का हर वर्ग श्रमदान और सहयोग से जुड़कर योगदान दे।

Trending Videos

विशिष्ट अतिथि विधायक पडरौना मनीष कुमार जायसवाल, विधायक हाटा मोहन वर्मा और विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड ने नदियों, नालों और पोखरों में निर्मल जल प्रवाहित रखने के लिए जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जनपद के जलाशयों को संरक्षित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जनसहयोग से यह सफाई अभियान एक जनांदोलन का रूप ले सकता है। स्वच्छ नदी और शुद्ध जल ही स्वस्थ समाज की पहचान हैं।

 
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन जायसवाल एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। राकेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की भावना है कि विलुप्त होती नदियों में पुनः निर्मल जल प्रवाहित हो। यदि हम निर्मल गंगा और स्वच्छ जल चाहते हैं तो इस अभियान को जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा और पूज्य नदियों में कूड़ा-करकट डालना बंद करना होगा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनंजय तिवारी ने किया। इस अवसर पर डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, ईओ अंकिता शुक्ला, ईओ फाजिलनगर अमित सिंह, डीसी मनरेगा राकेश, बीडीओ हरिशंकर मिश्रा समेत हाटा व फाजिलनगर के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें