जिले में पटहेरवा थाना क्षेत्र के अमरवा बुजुर्ग गांव के 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। वह सरस्वती पूजा देखने गए थे। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी होने के बाद मृतक के घर में चीत्कार मच गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अवरवा बुजुर्ग निवासी 50 वर्षीय राम प्रवेश प्रसाद पुत्र मुंशी प्रसाद गांव में हो रही सरस्वती पूजा देखने गए थे। वहीं से रात में अपनी साइकिल से कब वहां से चले गए, उन्हें किसी ने नही देखा। सुबह उनका शव गांव के पूरब पोखरे के पास मिला। सूचना पर पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गए हैं।