फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर के एडीएम न्यायिक गुलाब चन्द्र राजपूत ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते लिया निर्णय, अप्रैल 2029 में होने वाले थे सेवानिवृत्त
विज्ञापन


कुशीनगर। वर्ष 2018 बैच के पीसीएस अधिकारी और कुशीनगर में एडीएम न्यायिक के पद पर तैनात गुलाब चन्द्र राजपूत ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शासन के नियुक्ति विभाग को अपना त्यागपत्र भेजा है। उनकी सेवा अवधि अभी ढाई साल से अधिक शेष थी। अप्रैल 2029 में वह सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञापन

मूल रूप से हमीरपुर जिले के रहने वाले गुलाब चन्द्र राजपूत ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। वह पिछले कुछ दिनों से न्यूरो संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने और उम्र अधिक होने की वजह से उन्होंने सेवा से मुक्त होने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि नियुक्ति विभाग को इस्तीफे संबंधी पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें