फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षक भर्ती में एसटी आरक्षण पूरा नहीं मिलने पर गोंड समाज में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने डीएम के माध्यम से आयोग को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


पडरौना। शिक्षक भर्ती के विज्ञापनों में अनुसूचित जनजाति वर्ग को निर्धारित दो प्रतिशत आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिलने पर गोंड समाज ने नाराजगी जताई है। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने सोमवार को डीएम के माध्यम से शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सचिव को ज्ञापन भेजकर भर्ती विज्ञापनों में संशोधन की मांग की।
संघ के जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड ने कहा कि भर्ती विज्ञापनों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए निर्धारित दो प्रतिशत आरक्षण के अनुरूप पदों का आवंटन नहीं किया गया है। पहले विज्ञापन में कुल 1936 पदों के सापेक्ष एसटी वर्ग के लिए 39 पद आरक्षित होने चाहिए थे, लेकिन केवल दो पद दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह दूसरे विज्ञापन में 11508 पदों के सापेक्ष 230 पद आरक्षित होने चाहिए थे, जबकि केवल 198 पद दिए गए हैं। तीसरे विज्ञापन में 2602 पदों पर एसटी वर्ग के लिए कोई पद आरक्षित नहीं किया गया है। वहीं, चौथे विज्ञापन में 17736 पदों के सापेक्ष 355 पद आरक्षित होने चाहिए थे, लेकिन केवल 13 पद दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण व्यवस्था के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग को मिलने वाले दो प्रतिशत आरक्षण का पूरा लाभ दिया जाना चाहिए। आयोग सभी भर्ती विज्ञापनों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करे और पात्र अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करे।

इस दौरान जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें