फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोटेदारों को मई में ही मिलेगा तीन महीने का राशन, तैयारी तेज

Mon, 12 May 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी कोटेदारों को मई माह में ही जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन देने की तैयारी हो रही है। शासन ने डीएम को पत्र भेजकर इसकी प्लानिंग करने का निर्देश दिया है। डीएसओ की वर्चुअल मीटिंग भी विभागीय अधिकारियों के साथ शनिवार को हुई। 30 मई तक राशन वितरण किया जाएगा। इसके लिए कोटेदारों से पूर्ति विभाग के अधिकारी संपर्क करने में जुटे हैं। यह तैयारी भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए की जा रही है। केंद्र सरकार ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत गोदामों से एक साथ तीन महीने का राशन उठान कराने के लिए निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था में सुविधा होगी और लाभार्थियों को समय पर राशन की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इस आदेश के बाद डीएसओ ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों और कोटेदारों तक यह मैसेज दे दिया गया है। आरएफसी ने तीन माह का राशन एक साथ उठान करने को लेकर तैयारियों पर वार्ता की गई है। इसके अलावा पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल, डीजल और गैस का स्टाक आरक्षित रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
एक पेट्रोल पंप मालिका को पांच हजार लीटर डीजल और दो हजार लीटर पेट्रोल आरक्षित रखना है।प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों और पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ बैठक करने की तैयारी भी चल रही है। भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे बने हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मई महीने में कार्डधारकों को तीन महीने का राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें