फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोटेदार और सचिव बनाएंगे आयुष्मान कार्ड

Sun, 08 Feb 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में आयुष्मान कार्ड से अभी करीब छह लाख लाभार्थी वंचित हैं। शासन की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ताकत झोंक दिया है।
विज्ञापन

कोटेदार और पंचायत सचिव को भी इसकी जिम्मेदारी दी गई है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए इनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक आयुष्मान कार्ड बनाने पर पांच रुपये स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया जाएगा। तीन माह के अंदर लक्ष्य पूरा करने का समय तय किया गया है।
जिले में आयुष्मान लाभार्थियों का कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिन ऐप के जरिए स्वास्थ्यकर्मी आयुष्मान कार्ड बनाते थे, उस ऐप से तीन माह तक काम नहीं हुआ है। इसके चलते ऐप बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें