फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोहरा छंटेगा, सताएगी ठंड

Sun, 08 Feb 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में मौसम तेजी से बदल रहा है। आने वाले दिनों में कोहरे से निजात मिलेगी, लेकिन पछुआ हवाओं की वजह से ठंडक बनी रहेगी। शनिवार की सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन करीब आठ बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को ठंड से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि जिले में पछुआ हवाओं की रफ्तार में तेजी आई है। 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही है। इसके असर से आने वाले दिनों में कोहरा छंटेगा, लेकिन सुबह शाम हल्की ठंड बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन पछुआ के असर से जिले में दिन के समय गुनगुनी धूप खिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें