फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू के कुलपति के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सेवरही में प्रदर्शन करते किसान पीजी कालेज के छात्र।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
डीडीयू के कुलपति के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- किसान पीजी कॉलेज के छात्रों ने कुलपति को हटाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। पं. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में हिंदी विभाग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत डॉ. कमलेश कुमार गुप्ता को निलंबित किए जाने से नाराज किसान पीजी कॉलेज सेवरही के छात्रों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति को हटाए जाने की मांग की।
विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत डॉ. कमलेश कुमार गुप्ता पूर्व में किसान पीजी कॉलेज के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने यहीं से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। उनके पिता तमकुहीरोड में रेलवे के कर्मचारी थे। बाद में वह गोरखपुर विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के अध्यक्ष बनकर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्हें चार दिन पहले विश्वविद्यालय के कुलपति की तरफ से निलंबित कर उनकी जगह पर दूसरे प्रोफेसर को नियुक्त कर दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति के इस निर्णय का स्वयं डॉ. कमलेश कुमार गुप्ता सहित छात्र भी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में किसान पीजी कॉलेज सेवरही के छात्र नेताओं ने शनिवार को कुलपति के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं का कहना है कि अगर उनकी मांगें नही मानी गईं तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में किसान पीजी कॉलेज के छात्र नेता शंकरदयाल जायसवाल, अजय यादव, शुभम रौनियार, आदित्य पांडेय, आकाश गुप्ता, विकास तिवारी, अंकित गुप्ता, मौसम यादव, राकेश पटेल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें