फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महासभा ने दिया धरना

Fri, 10 Aug 2018 12:50 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
किसान महासभा ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर) । उत्तर प्रदेश किसान महासभा की जिला कमेटी की तरफ से बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में धरना दिया गया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर मांगें जल्द पूरा करवाने की मांग की।  
विज्ञापन

                 
किसान महासभा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में सात मांगों का जिक्र किया गया है। इसमें किसानों और मजदूरों का कर्ज माफ किए जाने, धान का प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य 2220 रुपये करने, किसान हितैषी फसल बीमा योजना में पशु का बीमा भी शामिल किए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा जिले की पडरौना और कठकुइयां चीनी मिल को चालू कराकर किसानों के गन्ने के बकाए रकम का भुगतान कराने, महंगाई और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करने, क्षेत्र के पिपरा, प्रेमवलिया, जौरा, कनौरा, कुड़वा उर्फ दिलीपनगर में पट्टाधारकों को कब्जा दिलाए जाने, मुसहर समाज के लोगों को आवासीय पट्टा व जोत की भूमि उपलब्ध कराए जाने के अलावा भवन निर्माण के लिए गिट्टी और बालू सस्ते दर पर उपलब्ध कराए जाने की मांग भी की गई है। धरने के दौरान इद्रीश ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरा नहीं किए जाने पर आंदोलन तेज करेंगे। धरने को रामेश्वर सिंह, विभूति चौहान, कमालुद्दीन, जवाहर शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता दुर्गा यादव और संचालन अयोध्या लाल ने किया। इस मौके पर कैलाश प्रसाद, गेना सिंह, मोहन ,ब्रजेश, समशुद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें