फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया से जनपद आए 22 वृद्ध रेफर

Fri, 10 Aug 2018 12:31 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
देवरिया से जनपद आए 22 वृद्ध रेफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। देवरिया के मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह की लड़कियों से देह व्यापार का मामला उजागर होने के बाद बुधवार को 23 लोगों को कुशीनगर के वृद्धाश्रम में स्थानांतरित कराया गया था। देर शाम देवरिया के जिला समाज कल्याण अधिकारी एक वृद्ध जन को अपने साथ लेकर आए थे। इस तरह वृद्धाश्रम में कुल संख्या 24 हो गई। इनमें से 22 की शारीरिक व मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

       
वृद्धाश्रम के डॉयरेक्टर दिनेश मिश्र ने बुधवार को आश्रम में शिफ्ट कराने के दौरान ही कहा था कि अधिकांश की मानसिक स्थिति ठीक प्रतीत नहीं हो रही है। आश्रम में रखने से पहले शिफ्ट कराए गए 24 लोगों में 20 महिलाएं और चार पुरुषों की सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार पांडेय की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण किया था। चिकित्सक ने जांच के बाद इनमें से 22 लोगों की शारीरिक व मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कही और उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। चिकित्सक की तरफ से रेफर किए जाने के बाद 22 लोगों को बृहस्पतिवार को वृद्धाश्रम से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।  उधर, बुधवार को देवरिया के मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह से आए वृद्धों में से दो की हालत बेहतर है। जिन्हें कसया वृद्धाश्रम में ही रखा गया है। उनमें से गोपालगंज बिहार थाना क्षेत्र के विजयीपुर निवासी वीरेंद्र मिश्र (72) ने बताया कि देवरिया से यहां पर बेहतर व्यवस्था है। वहां पर वह लोग टिनशेड में रहते थे। यहां साफ-सफाई और अन्य सुविधाएं ठीक हैं। पांच अप्रैल 2018 को वृद्धा आश्रम में पहुंचे थे। परिवार में कोई सदस्य नहीं है। दूसरे वृद्ध बृजमोहन विश्वकर्मा (70) देवरिया तहसील के गांव मेहड़ापुरवा निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह तीन महीने पूर्व देवरिया में आए थे। परिवार में कोई सदस्य नहीं है। देवरिया से यहां पर अच्छा लग रहा है। यहां की व्यवस्था ठीक है। भोजन, साफ-सफाई और सोने के बिस्तर आदि की व्यवस्था बेहतर है। वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि आश्रम से मेडिकल कॉलेज भेजे जाने वाले महिला एवं पुरुषों के बारे में जानकारी उपनिदेशक समाज कल्याण गोरखपुर, डीएम, एसपी, जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें