फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Dec 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। पटहेरवा पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी और एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी फाजिलनगर मनोज कुमार वर्मा ने टीम के साथ अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के कूचियां मठिया निवासी सूरज गुप्ता पुत्र हरिश्चंद्र को फाजिलनगर कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा मारपीट के मामले में न्यायालय द्वारा वारंटी अहलादपुर निवासी सुगन उर्फ शहजाद पुत्र अलीबास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें