फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खादी कामगारों को किया सम्मानित

Thu, 31 Oct 2024 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां में आयोजित दिवाली मिलन और कामगार सम्मान समारोह में संस्थान के मंत्री पंकज कुमार पांडेय ने लगभग 150 खादी कामगारों को मिष्ठान और वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। खादी संस्थान की उपयोगिता और रोजगार सृजन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

पंकज पांडेय ने कहा कि खादी संस्थान रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रहा है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह संस्थान प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सैकड़ों लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है। जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला ने खादी संस्थान को कामगारों के लिए वरदान बताया। कहा कि खादी के कामगार बुनाई और सिलाई जैसे कार्यों के जरिए न केवल अपना जीवन-यापन कर रहे हैं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक समृद्धि में भी योगदान दे रहे हैं।
इस कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. कन्हैया शर्मा, राजेंद्र यादव, शिक्षक विजय पांडेय और मनंजय तिवारी निर्मल ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने खादी उद्योग के महत्व और इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व प्रधान नरेंद्र पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, दीनानाथ गुप्ता रामनाथ गुप्ता नरसिंह यादव, अखिलेश प्रसाद, बुंदेला प्रसाद, सोमारी प्रसाद, रामनयन पांडेय, सुरेश पांडेय, सुनंदा आर्य, प्रमीला, राजकुमारी, सुमन, सुमित्रा, शैमुलनेशा, हजरुन खातून, शैमुलनेशा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें