फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थ समाज के पदाधिकारियों ने शपथ ली 

Sun, 25 Sep 2016 11:38 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की कुशीनगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को संपन्न हो गया। नगर के चित्रगुप्त मंदिर में सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। संगठन के प्रदेश महासचिव शशिकांत श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष नीलरत्न श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, महासचिव प्रमोद श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर श्रीवास्तव, राजनीतिक प्रकोष्ठ के डॉ. प्रदीप वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के प्रति कायस्थ समाज के सभी लोगों को समर्पण का भाव रखना होगा। कायस्थ महासभा के भवन, उच्च शिक्षा, पुस्तकालय, आरोग्य एवं योग केंद्र, अतिथि कक्ष, सभा कक्ष तथा राजनीतिक में कायस्थ समाज की भागीदारी, आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू होने के लिए संगठित होने की आवश्यकता है। अंत में संगठन के सदस्य कृष्ण मोहन अस्थाना और उमाशंकर श्रीवास्तव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, अजय श्रीदास, हरेंद्र वर्मा, सुशील श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, यश शंकर लाल श्रीवास्तव, शिव कुमार श्रीवास्तव, धीरेंद्र मोहन सहाय और सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें