फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शनीय स्थलों के चित्र व साहित्य से समृद्ध हुआ कसया बस स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शनीय स्थलों के चित्र व साहित्य से समृद्ध हुआ कसया बस स्टेशन
विज्ञापन

अत्याधुनिक नवनिर्मित बस स्टेशन भवन में लगे कुशीनगर के दर्शनीय स्थलों के इतिहास के पोस्टर कसया(कुशीनगर)। कुशीनगर में हर साल लाखों देशी-विदेशी सैलानी भगवान बुद्ध की ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व को निहारने व विश्व शांति की कामना के लिए विशेष पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। यहां का शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। जिले भर में अनेक स्थल हैं, जिनका अपना पौराणिक व धार्मिक महत्व है। इनके बारे में अब पर्यटकों व यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्ज्तित कसया बस स्टेशन भवन से जानकारी मिलेगी। यह सुविधा प्रशासन बस स्टेशन के भवन के दीवारों पर जिले भर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के चित्र समेत उनके साहित्य के माध्यम से मुहैया करा रहा है।
जिले के जिन प्रमुख दर्शनीय बौद्ध, जैन व हिंदू धर्म से जुड़े स्थलों के चित्रों को उनके साहित्य के साथ सुसज्ज्ति तरीके से दीवारों पर लगाया गया है, उनमें कुशीनगर का मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर,रामाभार स्तूप, धातु अवशेष वितरण स्थल, बौद्धकालीन हिरण्यावती नदी का बुद्धा घाट, जापान-श्रीलंका मंदिर, चंताजी जेडि वर्मी मंदिर, चीनी वियतनामी मंदिर, राजकीय बौद्ध संग्रहालय, वाट थाई मंदिर, रामकोला धाम मंदिर, पावानगर, तुर्कपट्टी का प्राचीन सूर्य मंदिर समेत अन्य दर्शनीय स्थलों के बारे में उनकी मुख्य जानकारी व वहां तक की कसया नगर से आवागमन व दूरी आदि की जानकारी के बारे में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

इस तरह से अब यहां आने वाले पर्यटक अथवा यात्रियों को यहां आने के बाद इन प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी सहज ही उपलब्ध होगी। जिनसे वे यहां से ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व समेत अन्य जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

000000
वर्जन
- नवनिर्मित बस स्टेशन भवन की दीवारों पर प्रशासन ने भगवान बुद्ध समेत अन्य जिले भर के दर्शनीय स्थलों से जुड़ी जानकारी के पोस्टर आदि लगवाए हैं। यह सराहनीय व अच्छी पहल है।
बिंदू प्रसाद, एआरएम पडरौना
000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें