फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धूमधाम से मनाई जाएगी कर्पूरी ठाकुर की जयंती

Sun, 21 Jan 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा के एक निजी विद्यालय में नाई समाज की बैठक हुई। इसमें 24 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

आल इंडिया महापद्मनंद कम्यूनिटी एजुकेटेड एसोशिएसन के जिलाध्यक्ष रामबेलाश शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर समाज के मार्गदर्शक होने के साथ समाज को नया दिशा देने का कार्य किया था। समाज के लोगों का नैतिक कर्तव्य है कि उनकी याद में विविध कार्यक्रम करें। इसके बाद 24 जनवरी को उनकी जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाॅक अध्यक्ष लोकनाथ ठाकुर और संचालन टुनटुन ठाकुर ने किया।
इस दौरान डॉ. जगदीश शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजू शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, विश्वनाथ शर्मा, कामाख्या ठाकुर, विजय शर्मा, पप्पू ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, रमेश ठाकुर, पंचानंद ठाकुर, श्यामबदन ठाकुर, छोटेलाल शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें