फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमशेद की धारदार गेंदबाजी के आगे कंगारू पस्त...डेब्यू में झटके पांच विकेट

Fri, 29 Nov 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। विराट कोहली और रोहित शर्मा को गेंदबाजी से प्रभावित कर सुर्खियों में आए फाजिलनगर क्षेत्र के कुचिया मठिया के तेज गेंदबाज जमशेद आलम ने डेब्यू मैच में ही कमाल कर दिया। बुधवार को शुरू हुए इस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर कंगारुओं को बैकफुट पर जाने को मजबूर कर दिया। आक्रामक तेज गेंदबाजी की बदौलत जमशेद ने पांच विकेट झटके। प्रदर्शन के आधार पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही श्रृंखला के लिए इनका चयन किया गया था।
विज्ञापन

फाजिलनगर क्षेत्र के कुचिया मठिया गांव के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी जमशेद आलम का चयन ऑस्ट्रेलिया और भारतीय यूनिवर्सिटी की द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए हुआ है। भारतीय विश्वविद्यालयों से एक टीम बनाई गई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों की चुनी टीम मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। मुंबई में आयोजित टूर्नामेंट के अपने डेब्यू (पहले) मैच में जमशेद आलम ने पांच विकेट झटक कर ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमर तोड़ दी। बीसीसीआई की निगरानी में खेले गए इस मुकाबले में जमशेद ने निर्धारित चार ओवर में 24 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.1 ओवरों में 130 रन पर सिमट गई। जमशेद की आक्रामक गेंदबाजी से जिले में खुशी का माहौल है। उनकी सधी गेंदबाजी का मौजूद वहां हर प्रशंसक मुरीद हो गए हैं।
जमशेद का इस प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल के आधार पर हुआ था। जहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित विज्जी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। मार्च में आयोजित विज्जी ट्रॉफी में भी जमशेद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नार्थ जोन की टीम को विजेता बनाया था। इसके पहले भी जमशेद प्रथम श्रेणी क्रिकेट (रणजी), विजय हजारे ट्राॅफी, कोच बेहर ट्रॉफी, बिनो मन्कण्ड, अंडर 19 आदि खेलों में जलवा बिखेर चुके हैं। आईपीएल में भी अलग-अलग टीम ने अलग-अलग वर्षों में जमशेद को नेट गेंदबाजी के लिए चयन किया। जमशेद ने अपनी इस उपलब्धि पर ट्रायंफ क्लब, ट्रेनर ललितेंद्र कुमार, कोच विश्वजीत सिन्हा के अलावा पिता बसकरीम अली, मां जैनुल निशा, बड़े भाई अबरार, आफताब, शमशाद, मुस्तफा अहमद, संजीव जायसवाल, शोएब, सहीम हसन, मनीष ओझा आदि गदमद हैं। शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट संस्थान के संरक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, विनीत कुमार बनती, राजन शुक्ला, शत्रुमर्दन प्रताप शाही, मोनू इराकी, प्रफुल राय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन


0000



यूपी के पांच खिलाड़ियों में था जमशेद का नाम

-पिछले दिनों चयनतकर्ताओं ने देशभर के विश्वविद्यालयों से 18 खिलाड़ियों का चयन किया। इसमें उत्तर प्रदेश के दो यूनिवर्सिटी से पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से दो और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से तीन खिलाड़ी चयनित हुए। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी की तरफ से शामिल तीन खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज के नाम में जमशेद का नाम भी शामिल था। अब जमशेद के अच्छे प्रदर्शन से यूपी और पूर्वांचल में गर्व का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें