फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा

Fri, 14 Aug 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बैदौली महुआडीह गांव स्थित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर परिसर में यज्ञाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन कराया। इसके बाद 501 कन्याएं सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं।
विज्ञापन

हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे और वाहनों के लंबे काफिले के साथ निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष करते हुए चल रहे थे। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह ग्रामीणों ने कलश यात्रा का स्वागत किया।
कलश यात्रा परसौना बुजुर्ग, नरकटिया, भैंसा डाबर, सोहसा मठिया, अति प्राचीन शिवालय परवरपार और दुबौली होते हुए सतुगड़ही मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद यात्रा कुरमौटा होते हुए यज्ञ मंडप पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश की स्थापना की गई। आयोजन के दौरान सत्यमणि उपाध्याय उर्फ चंदन बाबा द्वारा श्रद्धालुओं को मानस कथा का रसपान कराया जाएगा। भैंसा डाबर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश प्रताप राव ने कलश लेकर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था कराई। इस दौरान दीनानाथ सिंह, अचंभित सिंह, अमरीश, गोरख, शिव्बन चौधरी, राम नवल चौधरी, रमाशंकर यादव, ओमकार सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें