फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए निकली कलश यात्रा

Sun, 19 Jul 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चिरईहवा गांव के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में निकाली गई कलश यात्रा कन्याएं व अन्य।स्रोत-सोशल मीड - फोटो : Archive
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के चिरइहवा स्थित सोनार टोली में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा सोनार टोली से प्रारंभ होकर दुदही स्थान, जंगल टोला, मार्कण्डेय चौक, नौका टोला, अरनहवा एवं गिरि जी का टोला होते हुए नारायणी घाट, सुगौली पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। शोभायात्रा पुनः मंदिर पहुंची। शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई तथा विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के यजमान रवि मिश्रा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें