फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : बालिका वर्ग में राजकीय मोतीलाल विद्यालय की टीम विजयी

Wed, 03 Dec 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
स्टेडियम में दौड़ लगातीं छात्राएं। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें विजेता और उपविजेता टीम के साथ एकल स्पर्धा के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगता के दूसरे दिन बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्र और जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

इसके बाद शुरू हुई सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में रेड क्लब स्टेडियम की टीम विजेता रही। इसी तरह जूनियर बालक वर्ग में रेड क्लब छावनी की टीम विजेता व ग्रीन क्लब स्टेडियम टीम उप विजेता रही। कबड्डी सब जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय विद्यालय मोतीलाल की टीम विजेता और उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना की टीम उप विजेता रही। जूनियर बालक वर्ग में हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना की टीम विजेता रही। सब जूनियर बालक वर्ग में पडरौना कबड्डी क्लब की टीम विजेता और योद्धा बाबा क्लब उपविजेता रही।
इसके बाद हुई एकल प्रतियोगिता में कुश्ती में 45 किलो भार वर्ग में सिकंदर, 70 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक, 40 किलो भार से अधिक वर्ग में आसमान खातून, 45 किलोभार से अधिक वर्ग में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा हुए जूडो प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित ने प्रथम हासिल कर विजेता घोषत हुए। अंत में क्षेत्रीय प्रादेशिक युवा कल्याण अधिकारी आदर्श कुमार नायक ने सभी विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल और टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान राजेंद्र उर्फ राजू, पंकज कुमार यादव, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें