सुकरौली। नगर के वार्ड नंबर 12 शास्त्रीनगर में जोगिवीर टोला की तरफ से जाने वाली सड़क को बाजार के मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। दो वार्ड के बीच में उलझी सड़क को राज्यसभा सांसद की पहल पर सड़क और नाली का निर्माण होगा। इससे काफी समय से आवागमन और जलभराव की समस्या से परेशान जोगिवीर गांव के लोगों को निजात मिलेगी।
कस्बा के पूर्वी छोर पर स्थित जोगिवीर गांव को हाइवे के मुख्य सड़क देउर चौराहे से जोड़ने वाली सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। लंबे समय से यहां के लोगों ने इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह की पहल पर इस टोले के लोगों की समस्या शीघ्र ही दूर होने वाली है।
इस सड़क के निर्माण होने के बाद टोले के लोग अब जोल्हिनिया-देउर संपर्क मार्ग से सीधे जुड़ जाएंगे। इससे उन्हें एनएच की तरफ से जाने में आसानी हो जाएगी। गांव के संजीव यादव ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद गांव के लोगों को सड़क और नाली जैसी महत्वपूर्ण कार्य होने की उम्मीद जगी थी। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से लोगों के उम्मीदों पर पानी फिर गया है। गांव के मंदिर से मुख्य सड़क तक अभी एक पुरानी सड़क बनने की मांग कई वर्षों से चल रही है। लेकिन कोई ध्यान नही देता है। पूर्वी छोर की 300 मीटर सड़क बनने से अब बरसात के समय लोगों को निजात मिलेगी। ईओ सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सभा सांसद की पहल पर कस्बा के जोगिविर गांव जाने वाली संपर्क मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिली है। प्रथम किस्त मिलते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।