फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमकुहीराज ब्लाक का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जॉब कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रोजगारसेवक पर पक्षपात करने का लगा रहे थे आरोप
समिति गठित कर की जा रही है जांच : बीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। क्षेत्र के गौरी नरोत्तम गांव के जॉब कार्डधारकों ने गांव के रोजगारसेवक के खिलाफ पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने बीडीओ को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बीडीओ ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर जॉब कार्डधारक शांत हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को तमकुही विकासखंड के गांव गौरी नरोत्तम गांव के जॉब कार्डधारक ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर रोजगारसेवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किए। इन लोगों का कहना था कि गांव के रोजगारसेवक अपने चहेतों से मनरेगा का कार्य करा रहे हैं। जब वह लोग काम मांगने जा रहे हैं, तो बाहरी बताकर उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है। कोरोना संकटकाल के दौरान गांव में रोजगार नहीं मिलने से वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे जॉब कार्डधारक शिकायत की जांच कराकर रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। गांव के प्रधान ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जॉब कार्डधारकों की शिकायत सही है। रोजगारसेवक गंवई राजनीति करते हुए विकास कार्य को बाधित कर रहे हैं। इस वजह से गांव में विगत चार माह से रोजगार दिवस का सृजन नहीं हुआ है। इस संबंध में रोजगार सेवक हरिकृष्ण यादव का कहना था कि रोजगार की मांग करने वाले सभी श्रमिकों को काम दिया जाता है। कुछ लोग बहकावे में आकर मामले को तूल दे रहे हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विनीत यादव का कहना है कि मजदूरों की तरफ से शिकायत मिली है। सभी पक्षों को बुलाकर मामले को सच्चाई जानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें