फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: त्योहार पर खूब बिकीं झालर

Mon, 20 Oct 2025 08:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। दिवाली पर्व पर दीयों से अधिक इलेक्ट्रिक झालरों की मांग रही। पूरा क्षेत्र इलेक्ट्रिक झालरों से गुलजार रहा। इसके अलावा लोग दीया और मोमबत्तियां भी अपने घरों पर जलाकर हर्षोल्लास के साथ दीवाली पर्व मनाएं। लोगों ने खूब पटाखे फोड़े।
विज्ञापन




स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न कस्बों और गांवों में शायद ही कोई ऐसा घर बाकी होगा जो इलेक्ट्रिक झालरों से सजा न हो। हर साल की अपेक्षा इस साल इलेक्ट्रिक झालरों की बहुत ज्यादे मांग रही। कस्बे के प्रमोद मद्धेशिया, अनिल सिंह, फिरोज, असद, मातेश्वरी, मनोज तिवारी, अरविंद सिंह आदि इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों ने बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक झालर मंगाएं थे। करीब-करीब सबकी दुकानों की झालरें बिक गई। दुकानदारों ने बताया कि हर साल की अपेक्षा इस साल इलेक्ट्रिक झालरों की बिक्री अधिक हुई है। बहुत सारे दुकानों पर झालर नहीं होने से कई लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। क्षेत्र में दीया और मोमबत्तियां जलाकर लोगों ने खूब पटाखे फोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें