फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ई-रिक्शा सवार वृद्धा के कान से आभूषण चोरी

Tue, 10 Feb 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज में बुजुर्ग महिला से आभूषण चोरी होने की सूचना परपहुची पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। ई-रिक्शा से सेवरही जा रही बुजुर्ग महिला के कान से आभूषण चोरी का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन महिलाओं को अपने साथ थाने ले गई। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवाजीत गांव निवासी राधिका देवी सोमवार दोपहर बाद ई-रिक्शा में बैठकर सेवरही जा रही थीं। रास्ते में ई-रिक्शा एक साथ पांच महिलाएं बैठ गईं। आरोप है कि इनमें से एक महिला ने राधिका देवी के कंधे पर हाथ रखकर कान से आभूषण निकाल लिया और कुछ दूर जाने पर ई-रिक्शा से नीचे उतर गई। ई-रिक्शा से अचानक महिला को रास्ते में उतरने पर चालक को संदेह हुआ, तब तक राधिका देवी के कान से आभूषण गायब हो चुका था। ई-रिक्शा चालक ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीन महिलाओं को अपने साथ थाने ले गई, जहां पूछताछ की, लेकिन उनके पास आभूषण नहीं मिला। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि तीन महिलाओं से पूछताछ की गई, लेकिन चोरी आभूषण उनके पास से नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें