मैनपुर में पुराने विवाद को सुलझाने एसडीएम कसया और राजस्व टीम।
कसया। क्षेत्र के ग्राम भरौली में वर्षों से चला आ रहा भूमि विवाद सोमवार आपसी सहमति से सुलझ गया। एसडीएम की मौजूदगी में सीमांकन में दोनों पक्षों को उनका-उनका नियत हिस्सा दे दिया गया।
एसडीएम ने बताया गया कि भरौली की सरोज देवी पत्नी राम आधार चौहान ने 6 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी से जनता दर्शन में गाटा संख्या 440 में क्रय की गई भूमि में अपने हिस्से की दो डिसमिल जमीन दिलाने की मांग की थी। राजस्व विभाग के अनुसार पूर्व में कई बार सीमांकन और सुलह के प्रयास किए गए थे, लेकिन सहमति नहीं बन सकी थी। सोमवार को दोनों पक्षों की सहमति से सीमांकन कराया गया। राम आधार चौहान और उग्रसेन को उनका निर्धारित हिस्सा दे दिया गया। सीमांकन के बाद दोनों पक्षों ने एसडीएम के निर्णय पर संतोष जताया। वर्षों पुराने विवाद के समाप्त होने से दोनों पक्षों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की पहल की सराहना की है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल नीलेश रंजन राव, कन्हैया यादव, अशोक कन्नौजिया, जयप्रकाश, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।