फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेंध काटकर ज्वेलरी और नकदी चोरी

Sun, 19 Apr 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर गांव में चोरी होने की सूचना पर जांच करतीं पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मथौली। रामकोला थाना क्षेत्र पुरैनी के लक्ष्मीपुर में शुक्रवार रात सेंध काटकर जेवरात और नकदी चोरी हो गई। इससे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर के जयप्रकाश पांडेय के घर के पीछे का जंगला तोड़ कर घुसे चोर आभूषण तथा करीब 50 हजार रुपये उठा ले गए। शनिवार सुबह परिजनों की नींद खुली घर की हालत देख वारदात की जानकारी हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पीड़ित जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि बेटी की शादी के लिए पहले से खरीदे गए जेवरात घर में रखे थे, जिन्हें चोरों ने निशाना बना लिया। घटना के बाद परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के बरठा टोला खोडहा में 15 अप्रैल की रात चोरी हो गई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है। थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें