फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधिवक्ता के घर से लाखों के जेवर, टीवी और लैपटॉप चोरी

Sat, 04 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के गांव खड्डा के टोला जखनी में बृहस्पतिवार की देर शाम को एक अधिवक्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी का मामला प्रकाश में आया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

ग्रामवासी खड्डा के टोला जखनी निवासी अधिवक्ता परमानंद यादव कसया-रामकोला रोड के किनारे नया मकान बनाकर रहते हैं। शाम को वह मकान बंद करके अपने पुराने घर गांव खाना खाने चले गए। वहां से लौटने के बाद देखा कि मकान का ताला टूट हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण, लैपटॉप और टीवी आदि सामान चोर उठा ले गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की। पीड़ित अधिवक्ता ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसआई प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें