फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर का ताला तोड़कर स्कूटी समेत जेवरात चोरी

Mon, 18 Nov 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। मोरवन उर्फ गोपाला में एक घर के दरवाजे का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोरों ने स्कूटी व आभूषण समेत अन्य सामान की चोरी की है। इस मामले में महिला की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोरवन उर्फ गोपाला निवासी बबली देवी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि घर के दरवाजे का ताला बंद कर वह 15 नवंबर को अपने रिश्तेदारी में चली गईं थीं। घर पर कोई नहीं था। रविवार को उनके पटीदार ने सूचना दी कि आपके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। इस सूचना के बाद जब वह घर पर पहुंची तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है और घर में रखा एलईडी टीवी, एक स्कूटी व आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने के दो चेन, चांदी के दो सिक्के चोरी कर लिए गए थे। एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें