फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पदनाम का बोर्ड नहीं मिलने पर जेडीसी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक मुख्यालय का बृहस्पतिवार को संयुक्त विकास आयुक्त गोरखपुर ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में कर्मचारियों के टेबल पर पदनाम बोर्ड नहीं होने पर नाराजगी जताई। बीडीओ को ब्लॉक परिसर में खाली पड़ी जगहों पर फलदार और छायादार पौधे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जेडीसी प्रेम प्रकाश तिवारी बृहस्पतिवार को दिन के करीब तीन बजे कोटवा स्थित ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बाल विकास परियोजना कार्यालय, पंचायत कार्यालय और बीडीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के टेबल पर पदनाम बोर्ड नहीं लगे होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी कर्मचारियों के टेबल पर पदनाम बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने ब्लॉक परिसर में बने तालाब का भी अवलोकन किया। परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। उन्होंने खाली पड़ी जगहों को चिह्नित कर वहां फलदार और छायादार पौधे लगाने का सुझाव दिया, ताकि ब्लॉक परिसर में हरियाली बढ़ाई जा सके। जेडीसी ने सभी पदेन कर्मचारियों को नियमित रूप से गांवों का भ्रमण करने और भ्रमण की आख्या रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के क्षेत्र में रहने से जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। साथ ही योजनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता भी बनी रहेगी। इस दौरान एडीओ पंचायत रविंद्र प्रसाद, रमेश तिवारी, शत्रुघ्न चौधरी, मनरेगा रघुनंदन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें