फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डोल मेले के बाद ट्रांसफाॅर्मर की खराबी ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। डोल मेले के चलते लगातार दो रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नगरवासियों को उमस भरी गर्मी और अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन पांच मिनट बाद ही तहसील फीडर की बिजली फिर गुल हो गई।
विज्ञापन

घरों में लगे बिजली उपकरण बंद हो गए। कई घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। देर रात तक बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे।
दो दिवसीय डोल मेले को देखते हुए मंगलवार शाम पांच बजे से नगर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। बुधवार को भी मेले के मद्देनजर शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। रात साढ़े 10 बजे तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद थी। निर्धारित समय पर बिजली आई भी लेकिन महज पांच मिनट बाद फिर गुल हो गई।
विद्युत निगम के अनुसार बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते तहसील फीडर की आपूर्ति दोबारा ठप हो गई। बिजली गुल होने के बाद घरों और दुकानों में लगे उपकरण बंद हो गए। जेई शुभम गौड़ ने बताया कि 11 केवीए ट्रांसफार्मर के बूस में खराबी आई थी। देर रात तक मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें