फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी : 12 बजते ही जन्मे कन्हाई, घर-घर बजी बधाई

Mon, 18 Aug 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर समेत जिले में शनिवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। भजन-कीर्तन के बाद रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के बाद मंदिर परिसर और पंडाल जयकारे से गूंज उठे। उसके बाद भक्तों ने देर रात तक पूजा-अर्चना की और उसके बाद उनमें प्रसाद वितरित किया गया। शहर में जगह-जगह सजी राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

नगर के बुढ़िया माई मंदिर, बावली चौक, कसेरा टोली, बेलवा चुंगी, जगदीशपुरम कॉलोनी, दरबार रोड, रामलीला मैदान छुछिया गेट, साहबगंज, नौका टोला, छावनी समेत विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं तीन दशक बाद शनिवार को पुलिस लाइंस समेत जिले के सभी थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। रात 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीकृष्ण का अवतरण होते ही थाना परिसर में नंद के घर आनंद भयो के जयघोष से गूंज उठा। वहीं शहर से लेकर ग्रामीण चौराहों पर सजे पंडालों में रविवार को पूर दिन श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजन किया। पडरौना कोतवाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कोतवाल हर्षवधन सिंह यजमान बने। इस मौके पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार कुबेरस्थान थाना परिसर में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। थाने में बनाए गए पांडाल में भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार राय यजमान के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रेमसिंह बेदर्दी की भक्ति गीत मंडली ने देर रात तक भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दर्गेश राय, बच्चा सिंह, विवेकानंद शुक्ल, दुर्गादयाल त्रिपाठी, सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि सेवरही थाना परिसर के अलावा क्षेत्र के राधाकृष्ण मंदिर मालवीय नगर, राम जानकी मंदिर गाँधी नगर, विश्वकर्मा मंदिर जवाहर नगर सहित राजपुर, सुमही संतपट्टी, पिरोजहा, जगदीशपुर, मिश्रौली, बभनौली, जंगलीपट्टी सहित अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी मनाई गई। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर स्थित मंदिर पर गाजे बाजे और भजन कीर्तन के साथ धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन कीर्तन मंडलियों द्वारा मंदिर पर भजन कीर्तन कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा थाने के अलावा नगर के श्रीराम जानकी नगर, गांधी चौक समेत कई स्थानों पर युवाओं द्वारा शनिवार की रात्रि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान ज्ञान प्रकाश, राजन व्याहुत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें