फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कूड़ेदान व अलमारी में मिले जननी सुरक्षा योजना के फार्म, आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा

Tue, 05 May 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। करीब दो वर्ष से जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों एवं आशाओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही है। सोमवार को जननी सुरक्षा योजना का भरे गए 85 फार्म सीएचसी में कमरे के अंदर अलमारी और कचरे की ढेर में मिले। इसकी जानकारी होने के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। फार्म मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में बेचैनी बढ़ गई है। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकारी धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव कराने आई महिलाओं (लाभार्थियों) को 1400 रुपये और आशा कार्यकर्ताओं को 600 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। दुदही सीएचसी से जुड़ी आशा कार्यकर्ता और लाभार्थियों को करीब दो वर्ष से इस योजना की राशि नहीं मिली है। इसको लेकर आशा कार्यकर्ता कई बार धरना प्रदर्शन भी सीएचसी पर की, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने झूठा आश्वासन देकर टरका दिया।
सोमवार को आशा कार्यकर्ता प्रसव कक्ष में एक मरीज को इलाज करने के लिए लेकर गई। वहां देखा कि दो फॉर्म कचरे की गत्ता एक फॉर्म अलमारी के नीचे जननी सुरक्षा योजना के लिए भरकर दिया गया फार्म फेंका गया है। पास में गई तो काफी मात्रा में फार्म अलमारी के अंदर पड़ा देखा। इसके बाद आशा कार्यकर्ता फार्म मांगने लगी। बाद प्रसव कक्ष में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने अलमारी बंद कर दिया तो आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। चिकित्सक डा अरविंद कुमार को बुलाकर ले गई। फार्म मांगने लगी तो प्रसव कक्ष में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने आलमारी में फार्म नहीं होने कि बात कही। फिर चिकित्सक ने फटकार लगाई। अलमारी खोली गई। जिसमें 85 फार्म मिला जो फार्म वर्ष 2024,2025, का है। उसके बाद आशाओं ने यह फार्म ले लिया। और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद इसमें शामिल स्वास्थ्य कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगातार आशा कार्यकर्ताओं पर पर फार्म वापस करने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन आशा कार्यकर्ता मंगलवार को सीएचसी कैंपस में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अनूप कुमार ने बताया कि मामला एएनएम ममता के समय का है। वही बताएंगी कि फार्म क्यों और कैसे रखी है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें