बरवापट्टी। क्षेत्र के रामपुर बरहन गांव में लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसमें लोगों ने कृपा चौराहा से दरोगाडीह होते हुए मडूवाडीह गांव तक जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। लोगों ने चेताया कि यदि सड़क का शीघ्र मरम्मत नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी इस सड़क की समय पर मरम्मत नहीं होने से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर बने गड्ढ़ों में हल्की बारिश होने पर पानी भर जाता है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के साथ हर दिन छोटी मोटी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इस सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। लोगों ने चेताया कि यदि इस सड़क की मरम्मत शीघ्र नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान श्रीनिवास कुशवाहा, राकेश प्रसाद, नंदकिशोर, सीताराम, चंद्रिका, प्रताप, रामदेव, रामरतन, कन्हैयालाल, रामबलाश, कुंदन, अभिषेक, अरुण, संजीव, परमा, सुकदेव, गोपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।