पडरौना। मारवाड़ी युवा मंच चेतना महिला शाखा की तरफ से शुक्रवार को कुबेरस्थान शिव मंदिर परिसर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें संगठन से जुड़ी महिलाओं ने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इसके पूर्व मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि और देश की उन्नति की कामना की।
मंच की अध्यक्ष मीनू जिंदल ने कहा कि दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। इस दौरान मंच की मंत्री रश्मि टिबड़ेवाल, कोषाध्यक्ष प्रिया टिबड़ेवाल, नीलम अग्रवाल, नीलम रुंगटा आदि मौजूद रहीं।