फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी रोग मुक्ति के लिए पूरे मनोयोग से करें कार्य: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी रोग मुक्ति के लिए पूरे मनोयोग से करें कार्य: सांसद
विज्ञापन

- टीबी क्लीनिक पडरौना पर सांसद ने रवाना की जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। भाजपा सरकार 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके लिए देश में टीवी उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह योजना प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इसलिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को जिले के लोगों को टीबी रोग मुक्ति दिलाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने कही। वह शनिवार को नगर के टीबी क्लीनिक परिसर से टीबी उन्मूलन जागरूकता रैली को रवाना कर रहे थे। उन्होंने टीबी रोगियों को सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जिले में टीबी रोगियों के इलाज के लिए बेहतर सुविधा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीपी नरसरिया ने कहा कि टीबी उपचारित रोगियों को सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज के अलावा उन्हें सरकार की तरफ से पांच सौ रुपये प्रतिमाह पोषण के लिए दिया जाता है। इस दौरान हियुवा के संयोजक चंद्रप्रकाश चमन, राकेश कुमार सिंह, राजीव राय, आशुतोष मिश्र, नितेश राय, विशाल जायसवाल, विवेक यादव, सत्येंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें