गंगुआ बाजार। बिजली उपकेंद्र तमकुहीराज के समउर बाजार फीडर से जुड़े गांवों में मंगलवार को दिन में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे फीडर से जुड़े गांव के उपभोक्ताओं को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के अधिकारी लोकल फाल्ट का हवाला देकर पला झाड़ ले रहे है।
तमकुही उपकेंद्र के समउर फीडर से जुड़े गंगुआ बाजार, समउर बाजार, लक्ष्मीपुर बुजुर्ग, बिहार खुर्द,कटहरी बाग, परसौनी खुर्द, बिहार बुजुर्ग सहित करीब 40 गांवों में मंगलवार की सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रही। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक छह घंटे हुई बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।इस दौरान लोगों के घरों में लगे पंखे, फ्रिज, कूलर, मोटर आदि सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगे ऐसी आदि भी सो पीस बने रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मोबाइल तक चार्ज करने के लिए भी इधर उधर भटकते रहे।क्षेत्र के गोपाल गुप्ता,रुस्तम अली,अमित कुमार, संतोष कुमार, शिकेद्र अली, सर्वेश आदि लोगों का कहना है कि फाल्ट के नाम पर बिजली कि मनमानी कटौती की जा रही है इससे हम सब आजीज आ चुके है। अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होगा तो उपकेंद्र का घेराव किया जायेगा। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र तमकुही के जेई सुनील कुमार ने बताया की लोकल फाल्ट की वजह से समस्या हुई है फाल्ट ढूंढ़ने में समय लगा है इसलिए आपूर्ति बाधित रही है।शाम चार बजे के बाद से आपूर्ति बहाल हो गई है।