फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में इसरो का मॉडल रहा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बा के जूनियर हाईस्कूल परिसर में बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में इसरो से संबंधित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र मणि ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और नवाचार की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को किताबी ज्ञान को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने हनुमान, मानव मस्तिष्क और विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।
बच्चों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली समझाते हुए उनके महत्व और उपयोगिता की जानकारी भी दी। इसरो के मॉडल के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान और भारत की अंतरिक्ष संबंधी उपलब्धियों को दर्शाए, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। इस दौरान वीरेंद्र मिश्र, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें