फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फातेहा पढ़कर परिवार की सलामती की दुआ मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फातेहा पढ़कर परिवार की सलामती की दुआ मांगी
विज्ञापन

शब-ए-बरात : अकीदतमंदों ने गुनाहों से तौबा भी की, सुरक्षा के मद्देनजर सतर्क रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शब-ए-बरात के अवसर पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने रविवार को पूरी रात कब्रिस्तानों, मजारों और घरोें पर फातेहा और कुरान पढ़ी। अकीदतमंदों ने गुनाहों से तौबा करने के साथ ही परिवार की सलामती की दुआ भी मांगी। इस दौरान पडरौना नगर समेत बड़े मजारों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गए थे।
शब-ए-बरात को सकुशल संपन्न कराने के लिए कब्रिस्तानों, मस्जिदों की साफ- सफाई की गई थी। दिन भर रोजा रखने के बाद शाम को रोजा इफ्तार किया गया। परंपरागत ढंग से बनाए गए विभिन्न प्रकार के हलवे व अन्य व्यंजनों का सेवन किया गया। गरीबों में अनाज व हलवा बांटने के बाद एक दूसरे को हलवा खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा माना जाता है कि इस रात अकीदतमंदों की दुआ कुबूल होती है। इसी क्रम में देर शाम मुस्लिम अनुयायी अपने- अपने घरों के निकट स्थित कब्रिस्तानों में पहुंचे। यहां अगरबत्ती, मोमबत्ती जलाकर अपने पूर्वजों व खुदा से खुद की सलामती के लिए दुआ मांगी। जंगल शाहपुर स्थित बूढ़न शाह पीर बाबा व तपड़ी बाबा के मजार पर अनुयायियों का तांता लगा रहा। पडरौना नगर में स्थित रमजान बाबा, छावनी के मर्द शाह बाबा, कठकुइयां मोड़ स्थित गुफ्ती शहीद व मलंग बाबा के मजारों पर चादर चढ़ाने के साथ ही फातेहा पढ़कर दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें