बोदरवार में आयोजित कुश्ती में जोर-आजमाइश करते पहलवान। स्रोत-सोशल मीडिया
बोदरवार। तहसील क्षेत्र कप्तानगंज के बोदरवार बाजार में विजयादशमी के दिन परंपरागत दशहरा मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेला में दंगल तथा रामलीला में रावण के पुतले का दहन किया गया। दंगल में पहलवानों ने अपने कुश्ती कला का प्रदर्शन लिया।
बोदरवार बाजार में बृहस्पतिवार को आयोजित मेला में मुख्य अतिथि विधायक गोंड ने रामलला की झांकी को आरती दिखाकर रामलीला तथा अखाड़े में पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। अखाड़े में कुश्ती प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक गोंड ने कहा इस तरह के आयोजन से ग्रामीणों का स्वस्थ मनोरंजन तथा ग्रामीण खिलाड़ियों को देश व प्रदेश स्तर पर खेल में आगे बढ़ने का मौका मिलता है। मेला प्रबंधक तथा श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोरखपुरी व ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया ने मेला में आये लोगों का स्वागत कर आभार जताया। अखाड़े में मंदेश पहलवान सहजनवा ने राज पहलवान गंभीरपुर को महिला पहलवान ईशा गोरखपुर ने काजल पहलवान हरियाणा को विशाल मठिया ने सचिन अकटहा को महिला पहलवान रिया कुशीनगर ने खुशी पहलवान बनारस को चित किया। पप्पू यादव बरडिहा व शीश पाल अकटहा, बलदेव मठिया व सत्या राठौर सहजनवां की कुश्ती बराबरी पर छूटी। अखाड़े में महिला पहलावानों ने अपने दांव से दर्शकों को रोमांचित किया। इस दौरान राकेश मद्धेशिया, रामनरेश गुप्त, राम रक्षा शर्मा, पूर्व प्रधान विनोद सिंह, बबलू उर्फ संजय सिंह, विद्याधर शुक्ल, सोनू सिंह, अम्बरीष पटेल, मोनू अग्रवाल, मंतार अली, सहित सैंकड़ों लोग अखाड़े में दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे।