नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम सभा कोटवा कला में खड़ंजा निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर बीडीओ ने जांच की तो खामियां मिलने पर संबंधित सचिव और प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
ब्लॉक मुख्यालय से पांच सौ मीटर बगल में अंसारी के घर से फरजना के घर तक खड़ंजा निर्माण कार्य हो रहा था। उसमें घटिया क्वालिटी की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे संज्ञान में लेते हुए बीडीओ आरके सेठ ने स्थलीय जांच की। निर्माण कार्य में कमियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी के साथ ही भुगतान पर रोक लगा दी।
इस संबंध में बीडीओ आरके सेठ ने बताया कि खड़ंजा निर्माण में अनियमितता पाई गई है। खामियां मिलने पर भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश देने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।