फाजिलनगर। स्थानीय ब्लॉक के रामपुर उर्फ खुशहाल टोला में कराए गए विकास कार्यों की जांच में अनियमितता मिली है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने गांव के प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन के भी स्पष्टीकरण तलब किया है।
उन्होंने चेताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में गांव के सचिव के खिलाफ पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है।
गांव के शोक प्रसाद व मनीष कुमार पाठक ने नोटरी शपथ पत्र के साथ डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव में कराए विकास कार्यों में अनियमितता और सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जिला बचत अधिकारी कुशीनगर व अवर अभियन्ता, ग्राम विकास अभियंत्रण विभाग कसया को जांच अधिकारी नामित कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे।