फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आइपीएल चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

Sat, 08 Nov 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पेराई सत्र का शुभारंभ करते सांसद विजय दुबे, विधायक विवेकानन्द पांडेय व अन्य। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
खड्डा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुक्रवार को आइपीएल चीनी मिल खड्डा का गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सांसद व क्षेत्रीय विधायक समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मिल के डोंगे में गन्ना गिराकर और मशीन का बटन दबाकर पेराई सत्र शुरू कराया।
विज्ञापन

इन्डियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र के शुभारंभ मौके पर यजमान चीनी मिल के प्रबंधक एनपी सिंह ने निर्बाध मिल चलने की कामना के लिए विधि विधान से पूजन किया गया। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गन्ना किसानों को काफी लाभ हुआ है। सरकार ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर किसानों की आय में बढ़ोत्तरी कर स्वालम्बी बनाने में योगदान दिया है। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। डाॅ. निलेश मिश्रा, संतोष मणि त्रिपाठी, चेयरमैन सुप्रीयमय मालवीय, दयानिधिमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें