फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया में बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क आवागमन में होगी सहूलियत

Mon, 27 Oct 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 13 श्रीराम जानकी नगर वार्ड में ब्रह्म स्थान से होकर मठ का जाने वाले मार्ग का करीब 15 लाख रुपये खर्च करके नगरपालिका प्रशासन इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन

जिससे वार्ड के लोगों को मंदिर मठ और तहसील की ओर आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। वार्ड का मुख्य मार्ग होने की वजह से हमेशा इस मार्ग से लोगों का आवागमन रहता हैं। नगर का यह मार्ग काफी पुराना मार्ग है। इसी मार्ग से नगर का सबसे प्रमुख स्थान ब्रह्म स्थान से होकर मठ की ओर जाती है। इस मार्ग की हालत काफी बदहाल हो गई है। इस मार्ग से आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
नगरवासियों की मांग पर इस मार्ग का इंटरलॉकिंग कराने के लिए नगरपालिका परिषद ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लिया है। जल्द ही इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। बरसात के दिनों में जल जमाव की भी समस्या होती थी। जिससे ब्रह्म स्थान आने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही थी। इस मार्ग के बन जाने से लोगों को परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें