तमकुहीराज। पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने एक इनामी अंतरप्रांतीय तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार तस्कर पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
सीओ जयंत कुमार ने बताया एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के परसही निवासी रामभुवन प्रजापति वंछित है। गिरफ्तारी के लिए सक्रिय पुलिस टीम को आरोपी चकमा दे रहा था। उसके ऊपर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। संवाद