फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतरराज्यीय शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक पिकअप से 66 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। कुल 594 लीटर मात्रा की इस बरामदगी की कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुमार पुत्र सूरजभान निवासी अहमदपुर माजरा, थाना गभाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि शराब की पेटियों को अंडे की खाली ट्रे के गत्तों से ढककर बिहार ले जाया जाता था। हनुमानगंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर वाहन जब्त कर लिया गया और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें