फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अभी और होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

Thu, 18 Sep 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर से लेकर गांव तक बुधवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा और तेज और मध्यम बारिश से सभी के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

धान के खेतों में पानी लगने से किसानों को सबसे अधिक राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि आगे भी बारिश के आसार हैं। इससे गर्मी और उमस कम होगी।
बुधवार को रुक-रुक कर देर हुई बारिश से जहां लोगों को तपिश और उमस से राहत मिली, वहीं लगातार गिरते तापमान ने मौसम को सुहाना बना दिया। लगातार हुई बारिश से गलियों और मुख्य सड़कों पर कीचड़ पसर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें