फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गैंग का पर्दाफाश, दो दबोचे गए

Sat, 26 Jul 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बरामद गांजा। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
कुशीनगर। अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गैंग का पर्दाफाश पडरौना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को किया। बरामद कंटेनर से पुलिस ने 565 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत 1.13 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों गांजा तस्कर पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

असम से गांजा लेकर बिहार जाते समय बांसी पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान दबोचे गए। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस इस गैंग में शामिल तस्करों की पहचान कर विवेचना के दौरान कार्रवाई में शामिल कर सकती है। पडरौना कोतवाली के बांसी पुलिस चौकी पर शुक्रवार को दोपहर में पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। हरियाणा नंबर का एक कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस ने कंटेनर को बैरिकेडिंग की मदद से रोका। कंटेनर रूकने के बाद वाहन चला रहे तस्कर से पुलिस ने कागज मांगा तो चालक कुछ बोल नहीं रहा था। इस पर पुलिस को संदेह हुआ तो चालक समेत दोनों युवकों को कंटेनर से नीचे उतारा और जांच किया तो पैकेटे में गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर गांजा का तौल कराया तो 565 किलो था।पुलिस ने तस्करों की पहचान बेतिया पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के बेतवनिया गांव निवासी साबिर अंसारी, इसी जिले के चौबे टोला गांव निवासी विपिन कुमार के रूप में किया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि असम से गांजा की तस्करी बिहार में करने वालेे गैंग से गिरफ्तार तस्कर जुड़े हैं। पूछताछ में गैंग के बारे में जानकारी दी है। उस आधार पर पुलिस गैंग केे बाकी सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें