फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसानों की समस्याओं के निस्तारण की हिदायत

Thu, 22 Feb 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। उपकृषि निदेशक ने किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी कराने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान, नहर में पानी की समस्या, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भूलेख अंकन, अतिक्रमण व भूमि पैमाइश से संबंधित समस्याएं रखी। इस पर डीएम उमेश मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं। उनकी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके बाद डॉ. प्रमोद दीक्षित ने किसानों को जैविक खेती, मधुमक्खी पालन एवं बाजार में अपने उत्पादों को बेचने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए जन सेवा केंद्र के माध्यम से या कृषि विभाग के फील्ड कर्मचारियों द्वारा ई-केवाईसी कराने की अपील की। इस दौरान सीडीओ गुंजन दिवेदी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें